फिर एक बार दिलीप खण्डेलवार व मधुसुदन गुट होगें आमने सामने
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कहते है पैसा ही दोस्ती बनाता है और पैसी ही दोस्ती में तोड़वाता है,ऐसी ही बानगी चाईबासा चेम्बर अऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज में देखने को मिल रही है। चुनाव होने में अभी चौदह दीन बाकी है और चुनाव से 14 दिन पहले चाईबासा चैम्म्बर अॉफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टीज हुआ दो फाड़।
2019 में पहले बना था चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टीज ट्रस्ट फिर अचानक बदल गई इण्डस्टिज में अब आठवा चुनाव यानी 23-25 सेसन के लिए होने वाले चुनाव में चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज व चाईबासा चेम्वर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज टीम परिवर्तन के नाम पर चुनाव लड़ेगें दो अलग अलग दल। चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज के संस्थापक अनुप सुलतानिया नें तत्कालिन अध्यक्ष मधुसुदन अग्रवाल पर गभीर अरोप लगाया है।
कहा 23 साल बाद यह पहलाएजीएम का सत्र ऐसा चला कि सदस्यों को और पदाधिकारियों एजीएम में अपनी बात रखनें नहीं दिया गया और, धक्का मुक्की कर सदन से बाहर निकाल दिया गया। चाईबासा चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज ट्रस्ट का पहले हुआ था गठन,अचानक ट्रस्ट नाम हटा कर इण्डस्टिज कर दिया गया। यह टीम परिवर्तन नाम बदला गया तो सिर्फ पैसे के लिए,क्योंकि पैसे का घपला होने के कारण हुआ नया नाम टीम परिवर्तन का गठन।
परिवर्तन टीम के प्रत्याशी
संस्थापक अनुप सुलतानाया द्वारा कहा गया कि किस नियम से चेम्बर का पैसा सरदार बल्बभाई पटेल का स्टाचु बनाने व चाईबासा रेलवे स्टेशन का रंगाई पोताई तथा सदर थाना व मुफ्सिल थाना फर्नीचर पर पैसों का खर्च किया गया जिसका दुरूपयोग को रोकने के लिए संस्थापक अनुप सुलतानिया नें आवाज उठाया तो हो गए बागी।बताया गया कि 2019 में बना था चाईबासा चेम्बर जिसका संस्थापक अनुप सुलतानिया था।
हमने संविधान बनाने पर नियम बनाया था और संविधान में लिखा गया था कि एजीएम में सभी सदस्यों के समक्ष आय व्यय कू खर्च का ब्यौरा रखना है तब क्यों नहीं रखी गयीर ब्यौरा। बताया गया 95 हजार रूपया चाईबासा स्टेशन का रंगाई पोताई में तथा सरदार ब्लभ भाई पटेल का प्रतिमा बनाने व लगाने में एक लाख तीस हजार रूपया दिया गया व सदर व मुफ्फसिल थाना में 75-75 हजार रूपया का फर्नीचर दिया गया।और जब जिला प्रशाषन का तबादला और आगमन हुआ तब उनके आवो भगत पर खर्च करने की किया जरूरत पड़ी।यह रूपये का बंदरबांट की योजना है।
हलांकि
25 लाख रूपया फण्ड में जमा एकाउंट में तथा दुसरा यूनिंयन बेंक में खर्च करने के लिए पूराना खाता है।अब इसलिए टीम परिवर्तन मैदान अपनी उम्मीदवार उतार रही है ताकी चाईबासा चेम्बर अॉफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्टिज का जिस मकसद से गठन किया गया था वह उद्देश्य पुरा हो सके और हर छोटे बड़े व्यपारियों को सहयोग मिल सके।खैर 29 सितबंर को चुनाव होना है मतदान रविंद्र भवन चाईबासा में सुबह 8 से 12 बजे तक चलेगी।अब देखना है कि टीम परिवर्तन कितनी बदलाव कर पाती है या फिर मधुसुदन अग्रवाल टीम का ही कब्जा रहता है।यह सारा गेम मतदाताओं के हाथ में है।

.jpeg)
