– युवक संघ खैरपाल के स्वर्ण जयंती के मौके पर ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : युवक संघ खैरपाल के स्वर्ण जयंती के मौके पर ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पुरती शामिल हुए। विधायक निरल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवक संघ खैरपाल के द्वारा जिस प्रकार खेलकूद को क्षेत्र में बढ़ावा दिया है यह काबिले तारीफ है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का संघ रहे तो प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता है। फुटबाल प्रतियोगिता के साथ ग्रामीण खेल महोत्सव का आयोजन हर खिलाड़ी को अपने खेल को निखारने का मौका दिया है।
इसमें बालिबाल, स्वीमिंग, कबड्डी, सेकोर, दौड़ समेत अन्य खेल शामिल थे। झारखंड सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधा प्रदान कर रही है। पोटो हो खेल मैदान के साथ ही पंचायतों के मैदानों में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रुम का निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि जब खिलाड़ी मैदान में कपड़े बदल रहे हो या शौचालय का इस्तेमाल करना हो उसे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा हर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए फुटबाल, तिरंदाजी, बालिबाल, कबड़डी, खो-खो, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों का आयोजन कर रही है। इसमें सहाय खेल योजना, मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबाल कप, खेलो झारखंड योजना, सुब्रोतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता समेत अन्य खेल प्रतियोगिता शामिल है।
वहीं प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए जिला व राज्य में बोर्डिंग स्कूल में दाखिला भी लिया जाता है। जिसमें खेल से लेकर पढ़ाई तक सभी सुविधा झारखंड सरकार दे रही है। युवक संघ खैलपाल की ओर से आयोजित फुटबाल के फाइनल में कृष्णा एफसी भरभरिया की टीम को बेनाम बादशाह चाईबासा ने 2-1 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। वहीं युथ एसोसिएशन बालियापोसी राईकासाई की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में भी मुख्य अतिथि के रुप में मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पुरती शामिल हुए। फाइनल में कोटाचारा तिरलपी ने रायल स्टार महुलडीहा को 3-1 से हरा कर फाइनल का विजेता बना। इस मौके पर मझगांव जिला परिषद सदस्य पुनम जेराई, कुमारडुंगी जिला परिषद सदस्य शशिभुषण पिंगुवा, प्रमुख सरस्वती चातार, सुनिल सिरका, गोकुल पोलाई, मो. मोजाहिद, भुषण चातार, विभुति गोप, सिंकदर गोप समेत अन्य उपस्थित थे।
---------------
धुमकुडिया भवन का विधायक ने किया शिलान्यास
- मझगांव प्रखंड के खैरपाल में वि ने धुमकुडिया भवन का शिलान्यास विधायक निरल पुरती ने किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने जरुरतमंदों के लिए धुमकुडिया भवन का निर्माण कर रही है। जिसमें सभी सुविधा मौजूद रहेगा। 25 लाख के लागत से तैयार होगा। इसका निर्माण समय के साथ पूरा किया जाये। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आम जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।


