सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला इंद्राटांडी स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों का बैठक श्री सुबोध कुमार पाणिग्राही की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन हुआ और पुनर्गठित कमेटी का सनंद कुमार आचार्य अध्यक्ष बनाए गए।
उक्त पुनर्गठित कमेटी में सर्व समिति से प्रभात कुमार सतपथी, सांतनु सतपथी उपाध्यक्ष बने। कमेटी में जितेंद्र आचार्य उर्फ शंभू आचार्य सचिव एवं सुभाषित पाणिग्राही सह सचिव बनाए गए। कमेटी में सरोज कुमार आचार्य कोषाध्यक्ष तथा विष्णु देव आचार्य और गणेश कुमार मिश्रा सह कोषाध्यक्ष बनाए गए।
कमेटी का गठन आगामी दुर्गा पूजा 2023 के लिए किया गया।
इससे पहले बैठक में बताया गया की कमेटी के बैंक खाता में 2,82000 जमा है।
सुचारू रूप से पूजा संचालन हेतु उप कमेटियों का गठन का भी प्रस्ताव हुआ। निर्णय के मुताबिक नई कमेटी में पूजा हेतु दीपक पाणिग्राही जजमान रहेंगे। जबकि पूजारी पंडित चंद्रशेखर मिश्र होंगे। सहायक भंडारी सानबाबू बारीक होंगे। बैठक में मूर्ति, टेंट,लाइटिंग सहित विभिन्न बिंदु पर विचार विमर्श हुई।
