चाईबासा। चाईबासा के स्काउट एंड गाइड प्रांगण में 50 फलों के पौधे लगाए गए।एवं स्काउट स्कूल के बच्चों को 25 पौधे वितरित किए गए हॉस्टल में लगाने हेतु। जामुन ,लीची, अनार, आंवाला नींबू, शरीफा ,सागौन आदि के पौधे थे।पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु जगह-जगह पौधा लगाकर हरियाली फैलाना हमारी समिति का उद्देश्य है इसी के तहत आगे भी और पौधारोपण किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष कविता शर्मा सचिव सोनी कांता मंजू कोमल विनीता वरीशा संगीता मुंद्रा उपस्थित थी।
