हाडुवा में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित

आने वाले दिन में सरायकेला टाउन का होगा सौंदर्यीकरण : मंत्री चंपाई


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला के सरायकेला अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के हाडुवा हाट मैदान में आयोजित आभार सह सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि आने वाला दिन में  सरायकेला टाउन का सौंदर्यीकरण होगा।


उन्होंने कहा कि जो बाहर से काम करने आया उनका रातों-रात बिल्डिंग बन रहा। जबकि 99% झारखंडी खपरेल घर में है। आने वाले दिन में 12 महीना खेत में पानी पहुंचेगी। इसकी तैयारी की जा रही है। हाडुवा सहित आसपास गांव से आए ग्रामीण क्षेत्र में सड़क निर्माण शुरू होने से काफी उत्साहित थे। मंत्री का ग्रामीणों ने आभार भी जताया। मौके में ग्राम प्रधान मोटाई पूर्ति ने साल ओढ़ाकर मंत्री का सम्मान किया। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा का भी साल ओढ़ाकर ग्रामीणों ने सम्मान किया। 


मुखिया देवराज पूर्ति ने मंच संचालन किया। विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष बड़ाबाबू सिंहदेव, ग्राम प्रधान, मानकी मुंडा सहित काफी संख्या में ग्रामीण समारोह में उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post