डीएवी में आयोजित की गई विचार गोष्ठी


 चाईबासा : स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका विषय था - 'हिंदी की दशा और दिशा'। इस अवसर पर प्राचार्या  रेखा कुमारी ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी भाषा के उन्नयन में अहिंदी भाषियों का महत्वपूर्ण योगदान है।  हिंदी विभागाध्यक्ष एस बी सिंह ने कहा कि दुनिया में हिंदी का रसूख बढ़ा है। डॉ सरिता साव ने कहा कि हिंदी एक रोजगारपरक भाषा है एवं उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। शिक्षक देवानंद तिवारी ने कहा कि हिंदी वैश्विक भाषा बन चुकी है। शिक्षिका सुधा सिंह ने कहा कि प्रयोजनमूलक हिंदी और मीडिया लेखन से हिंदी में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। शिक्षिका मधु दास ने कहा कि विदेशी भी हिंदी भाषा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। शिक्षिका सीमा चौरसिया ने हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देने की वकालत की। शिक्षिका रजनी शर्मा ने हिंदी के क्षेत्र में महात्मा गांधी के योगदान को याद किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post