सरायकेला प्रखंड के सभी पंचायत में 2 सितंबर को होगी आम सभा


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत प्रखंड के लिए विकास योजनाओं के चयन हेतु 2 सितंबर को आमसभा आयोजन के संबंध में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव को दिशा निर्देश जारी किया है।

दिशा निर्देश के मुताबिक भारत सरकार द्वारा सरायकेला प्रखंड के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षी प्रखंड के रूप में चिन्हित किया गया है। आकांक्षी प्रखंड सरायकेला के सभी पंचायत के विकास की रूपरेखा तय करने, चर्चा करने एवं योजना के चयन हेतु 2 सितंबर को सभी पंचायत में चिंतन शिविर सह आमसभा आहुत की जानी है। संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, ग्रामीण, महिला समूह इसमें शामिल होंगे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post