शिविर से लौट कर मुखिया ने कहा विकास में सरायकेला क्यों पिछड़ा इस पर हुई चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु 2 को होगी पंचायत में आम सभा


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : भारत सरकार नीति आयोग आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अपर अभियान निदेशक आनंद शेखर का सरायकेला खरसावां जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय एवं काशी साहू कॉलेज में हुई चिंतन शिविर से लौटकर एक मुखिया ने बताया कि विकास में सरायकेला क्यों पिछड़ा।इस पर चिंतन हुई।
जिला के गम्हरिया,कुकड़ू, सरायकेला पिछड़ा है। सर्वांगीण विकास हेतु 2 को पंचायत स्तर पर आम सभा होगी। प्राथमिकता तौर पर स्वास्थ्य, आजीविका, कृषि, स्वच्छता,कुपोषण पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी है।पोषाहार दिया जाता है। साफ सफाई की बातें होती है। उन बातों का असर घरों में नहीं देखा जाता है। जागरूकता की कमी कहा जा सकता है।
पीएचसी, सीएचसी है। किस कारण लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती है। कमजोरी को रेखांकित किया जाना है। कृषि के क्षेत्र में पठारी क्षेत्र में लोग वर्षा पर निर्भर है। आधुनिक तकनीकी है। स्कीम नहीं मिलता या एप्रूव नहीं होता। सिंचाई का साधन क्या-क्या होना चाहिए। इस पर भी चिंतन शिविर में बात आई है। स्कूल है। शिक्षा में बच्चे पिछड़ रहे हैं। बच्चा नहीं पढ़ना चाहता या मास्टर नहीं पड़ना चाहते।ऐसे कई बातें चिंतन शिविर में हुई। उन्होंने स्पष्ट किया की पंचायत प्रखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर पंचायत स्तर पर 2 को आम सभा होगी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post