सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : भारत सरकार नीति आयोग आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अपर अभियान निदेशक आनंद शेखर का सरायकेला खरसावां जिला में भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।
उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने उक्त कार्यक्रम को लेकर संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री आनंद शेखर का भ्रमण के क्रम में जिला स्तर पर बीएलओ तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आहुत चिंतन शिविर के प्रभार में सरायकेला खरसावां जिला योजना पदाधिकारी रहेंगे। एक सितंबर अपराहन सरायकेला काशी साहू कॉलेज सभागार में आकांक्षी प्रखंड सरायकेला से संबंधित चिंतन शिविर (समेकित प्रखंड विकास रणनीति कार्यक्रम) होने वाली है।
कार्यक्रम उक्त अपर अभियान निदेशक आनंद शेखर की उपस्थिति में होगी।
2 सितंबर को सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पंचायत में पंचायत स्तरीय चिंतन शिविर होगी। सभी पंचायत शिविरों में बैठक तथा प्रखंड विकास नीति निर्माण होनी है।
नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अपर अभियान निदेशक के भ्रमण कार्यक्रम में आहुत चिंतन शिविर प्रखंड विकास नीति निर्माण क्रम में डीडीसी प्रभार में रहेंगे। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सक्रिय है।
सूत्रों के मुताबिक समाहरणालय में पूर्वाहन को बैठक होने वाली है।
.jpeg)