चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा ने रविवार को मनोहरपुर विधानसभा के जलासर पंचायत का दौरा किया. यह पंचायत अतिसंवेदनशील है और बंदगांव प्रखंड से लगभग 25 किलोमीटर दूर है. महेंद्र जामुदा ने उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने बताया इस जलासर में एक भी पंचायत भवन नहीं है और ना ही स्वास्थ उपकेन्द्र हैं. इस कारण ग्रामीणों को हर छोटा-बड़े काम के लिए भी बदगांव प्रखंड जाना पड़ता हैं. यहां 17 स्कूल तो हैं पर शिक्षकों की घोर कमी हैं, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ हैं. गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों को पोषणयुक्त भोजन भी सही से नहीं मिल पा रहा हैं. जबकि यहां की विधायक खुद ही बाल विकास मंत्रालय की कैबिनट मंत्री हैं. मौके पर जिला महासचिव मंगल सरदार, गुदड़ी प्रखंड अध्यक्ष जेवियर बरजो, शीतल पुर्ति, मुखिया दीपक सोय, ऐतोवा बोरभुईया, सुसारन डांगा, बिजय होरो, प्रेमचंद्र होरो एवं महिलाएं उपस्थित थी.
झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव ने किया जलासर पंचायत का दौरा
Published ByJohar Media
-
0
