सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने भु-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा किया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने भू-अर्जन संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त नें एनएच-32, एवं एनएच 33 एवं पथ निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न परियोजना की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण के शेष बचे राशि की भुगतान कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निदेश दिए।
उन्होनें सभी अंचलधिकारी को वैसे लाभुक जो भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि किसी कारण से नहीं ले रहें है उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के उपस्थिति में बैठक कर मामलो का निष्पादन करने के दिशा निर्देश दिए। तथा अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों को सरकार के प्रावधानो का पालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के निदेश दिए। उन्होनें सभी पदाधिकारियों को जवाबदेही लेकर रैयतो के लंबित भुगतान प्रदान करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में जिला वन प्रमण्डल पदाधिकारी श्री आदित्य नारायण, अपर उपायुक्त श्री सुबोध कुमार, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित सभी अंचलधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
