सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमिटी (बैंकर्स) की बैठक आयोजित।
बैठक में उपायुक्त ने क्रेडिट-डेबिट अनुपात, कृषि क्षेत्र में उपलब्धि, एमएसएमई, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुद्रा ऋण, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन समेत विभिन्न बिन्दुओ का क्रमवार समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान उन्होंने सभी शाखा प्रबंधक को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप क्रियान्वयन करने हेतु दिशा निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिए। कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन प्राप्त करने हेतू विशेष कैंप लगाकर योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान करने के लिए भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए।
इससे पहले बैठक में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि बैंक शाखाओ में आम जनता को बेहतर सुविधा मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाज तथा परिवार के विकास में बैंक का अहम योगदान है। लोग उम्मीद और विश्वास से बैंक शाखा में आते है। उन्हें सहयोग करें।छोटी छोटी त्रुटियों का शाखा स्तर पर निस्तारण करे। ताकि लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ योग्य लाभुकों को कल्याणकारी योजनाओं कि लाभ प्रदान की जा सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, एजीएम आरबीआई रांची, डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, डीपीएम जेएसएलपीएस, सहायक निदेशक आरसेटी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं बैंकों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

