सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला मुख्यालय सरायकेला में विश्वकर्मा पूजा उत्सव का उल्लास है।
लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं। सरायकेला पुराना बस स्टैंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में खोडरा समाज द्वारा पूजा अर्चना की तैयारी की जा रही है। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। गैरेज चौक में भी विश्वकर्मा पूजा की तैयारी की गयी है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला में भी विश्वकर्मा पूजा की भव्य तैयारी की गई है।
सीनी रेलवे वर्कशॉप के अलावे आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की तैयारी की गई है। क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा के प्रति भक्ति व उल्लास का माहौल है। खरसावां श्री सीमेंट प्लांट में भी भगवान विश्वकर्मा के पूजा की तैयारी की गई है। यहां तक की लोग अपने घरों में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की तैयारी में लगे हैं। सितंबर 17 को भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना होगी। लोगों में भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था बरकरार है।

