चाईबास ( संतोष वर्मा ) : झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में 8 सितंबर को अपराह्न 1:00 बजे से पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत नोआमुंडी प्रखंड के गुवा स्थित गुवा फुटबॉल मैदान में शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा-सह-परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम निर्धारित है।
उक्त के निमित्त आज सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय लिंडा तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया गया।
इसके अलावा उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा हेलीपैड, पार्किंग स्थल, आवागमन व्यवस्था के अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का ब्रीफिंग भी किया गया। इस दौरान बताया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आने वाले आम जनों हेतु शहर के दोनों छोर पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा 95 योजनाओं का शिलान्यास कुल सन्निहित राशि- ₹3,67,99,15,000/-, 31 योजनाओं का उद्घाटन कुल सन्निहित राशि- ₹38,12,43,300/- तथा सन्निहित राशि ₹2,82,27,35,400/- का परिसंपत्ति वितरण किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)

