सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो को जल्द मिलेगा एम्बुलेंस : विधायक

विधायक दीपक बिरुवा ने टोंटो में प्रखंड स्तरीय स्वस्थ मेला का किया उदघाटन 

- विधायक ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक निधि से एम्बुलेंस देने की घोषणा


चाईबासा (संतोष वर्मा) : पश्चिम सिंहभूम का सुदूरवर्ती क्षेत्र टोंटो प्रखंड को विधायक निधि से एम्बुलेंस जल्द मिलने वाली है. बुधवार को प्रखंड परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय स्वस्थ मेला का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक दीपक बिरुवा ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण जरूरत के हिसाब से लोगों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है. यहां तैनात चिकित्सकों के लिए भी यह चुनौती बनी हुई है. इसे देखते हुए बहुत जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को विधायक निधि से एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी. ताकि यहां के लोगों को इसका लाभ मिल सके. 


जर्जर प्रखंड कार्यालय को देखते हुए नए प्रखंड भवन निर्माण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही. वहीं विधायक जी ने ग्रामीणों से कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनका हक मिल सके, इसके लिए हमारी सरकार प्रखंड स्तर पर स्वस्थ मेला का आयोजन कर रही है. इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को लेना चाहिए. चूंकि गरीबी व जागरूकता की कमी के कारण कई लोग गंभीर रोग से ग्रसित होने के बावजूद अपना जांच व इलाज करवाने अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं. माननीय विधायक जी ने फीता काटकर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया. तत्पश्चात विधिवत दीप जलाकर इसकी शुरुआत की. इसके पूर्व पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने विधायक जी का पौधा देकर स्वागत किया. 

मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बलराम माझी, जिला परिषद सदस्य राज नारायण तुबिद, प्रखंड प्रमुख अनीता बारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुन्ना सुंडी, बीपीएम रतन देवगम, झामुमो नेता तुराम बिरुली समेत सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, मानकी मुंडा व अन्य उपस्थित थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post