विधायक दीपक बिरूवा के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन सुलझा मामला, 5 दिनों के अंदर बकाया भुगतान करने का निर्देश

मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों के बकाया मजदूरी भुगतान का मामला


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर प्रखंड अंतर्गत उलीझारी गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य को मजदूरों ने ठप कर दिया. वहां कार्यरत मजदूरों ने अपनी बकाया मजदूरी भुगतान को लेकर आंदोलनरत थे. चुकी कई मजदूरों को कंपनी के ठेकेदारों द्वारा करीब 3 माह का मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है. यही नहीं कंपनी के ठेकेदार वहां से गायब हो गए हैं. जिस कारण वहां कार्यरत मजदूरों की स्थिति दयनीय हो गई है. इससे नाराज व आक्रोशित मजदूरों ने विगत मंगलवार से निर्माण कार्य को ठप कर दिया है. 

मंगलवार को सदर अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी मजदूरों को समझाने पहुंचे हुए थे. लेकिन मजदूर टस से मस तक नहीं हुए. आक्रोशित मजदूरों ने बुधवार को भी कंपनी के मुख्य द्वार पर चूल्हा चौकी जलाकर आवागमन को ठप कर दिया. इसकी खबर पाकर सदर अंचल के सीओ, सदर एसडीपीओ दिलीप खलको, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंच गए. उन्होंने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया. इसकी जानकारी पाकर माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा भी वहां पहुंच गए. जहां उनके हस्तक्षेप के बाद मामला को सुलझाया गया. विधायक जी ने मजदूरों को समझाने-बुझाने के बाद बकाया भुगतान दिलाने का भरोसा दिया. 

वहीं विधायक जी ने निर्माण कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए 5 दिन के अंदर बकाया मजदूरी भुगतान करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ गलत व्यवहार नहीं करने की चेतावनी दी एवं ससमय मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया. कंस्ट्रक्शन कंपनी के लोगों ने विधायक जी की बातों को मानते हुए 5 दिनों के अंदर बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर भी मान गए और आगे का कार्य को जारी रखने का निर्णय लिया.

मौके पर सदर एसडीपीओ दिलीप खलको, जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी समेत अन्य शामिल थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post