पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2023-25 के होने वाले चुनाव के लिए दिया गया जानकारी


चाईबासा (संतोष वर्मा) : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सत्र 2023-25 के होने वाले चुनाव के लिए मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानिया ने चुनाव प्रक्रिया की घोषणा करते हुए जानकारी दी की
नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि एवं समय:- 23 सितंबर एवं 24 सितंबर सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक
नामांकन पत्र भरने की तिथि एवं समय :- 25 सितंबर एवं 26 सितंबर सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक
नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि एवं समय :- 27 सितंबर सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक
प्रत्याशियों के पत्र की वैधता जॉच एवं घोषणा :- 27 सितंबर दोहपहर 2:00 बजे
चुनाव प्रचार:-28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक
मतदान:- 2 अक्टूबर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक 
मतगणना:- संध्या 4:00 बजे से चुनाव परिणाम की घोषणा तक
चुनाव कार्यालय:-अमला टोला चाईबासा
मतदान एवं मतगणना स्थल:- पिल्लई हाल चाईबासा में होगा।

निर्धारित शुल्क :

अध्यक्ष (पद-1) - 15000/-
महासचिव (पद-1) - 10000/-
उपाध्यक्ष (पद-2) - 7500/- 
कोषाध्यक्ष (पद-1) - 7500/-
सह-सचिव (पद-2) - 7500/-
कार्यकारिणी सदस्य (पद-11) - 3000/-
चक्रधरपुर अनुमंडल:- 
उपाध्यक्ष (पद-1) - 7500/-
जगन्नाथपुर अनुमंडल:-
उपाध्यक्ष (पद-1) - 7500/-
नामांकन फॉर्म - 200/-
चुनाव पदाधिकारी कमल लाट ने कहा की 2 अक्टूबर को पिल्लई हॉल चाईबासा में होने वाले चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है, इसे निष्पक्ष एवं पूरे पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। इस चुनाव में कुल 336 सदस्यों का नाम मतदाता सूची में है और वे सभी चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद का चुनाव वहां के 36 सदस्यों के बीच होगा, जबकि जगन्नाथपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष पद का चुनाव वहां के 20 सदस्यों के बीच होगा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post