सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : एंटी नारकोटिक एक्टिविटी के तहत नशा मुक्ति को लेकर सरायकेला अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के उत्क्रमित विद्यालय में हुई आम सभा में अंचलाधिकारी सुरेश सिन्हा ने ग्रामीणों को पढ़ाया नशा मुक्ति का पाठ।
उन्होंने नशापन के दुष्प्रभाव को बताया। और उपस्थित लोगों से अपील की कि गांव-गांव में नशा मुक्ति के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें।
पंचायत के मुखिया देवराज पूर्ति, पंचायत समिति के सदस्य, वार्ड सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जेएसएलपीएस, शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, ग्रामीण आम सभा में उपस्थित थे।
