डीएसडब्लूओ ने किया कुपोषित उपचार केंद्र का निरीक्षण


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : सरायकेला खरसावां जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती एस.ठाकुर ने सरायकेला सदर अस्पताल स्थित कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी)का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एमटीसी में कुपोषित बच्चों की संख्या 14 पाया गया। इसमें गम्हरिया से 9 सरायकेला से 2 कुचाई से 3 है।


कार्यरत कर्मी में तीन एएनएम क्रमशः जिदन सोरेन, सीता सोरेन, रेणु कुमारी सक्रिय थे। जबकि एक रसोईया तथा सफाई कर्मी भी कार्यरत थे।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाथरूम का दरवाजा टूटा पाया। उसे मरम्मत करने का उन्होंने संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। कुपोषित बच्चों एवं उनके माता से भी मिले। उपस्थित सभी माताओं को उचित पोषण की सलाह दी। उन्होंने यह भी सलाह दी कि जिस तरह एमटीसी में खाना दिया जा रहा है, घर जाकर उसी का अनुसरण करें। साफ सफाई के बारे में भी उन्होंने माताओं को जागरूक करने का प्रयास किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post