बीडीओ ने मानिक बाजार में वीएचएनएसडी के कार्यों का किया औचक निरीक्षण


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने मानिक बाजार में वीलेज हेल्थ सेनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे के कार्यों को किया निरीक्षण।

औचक निरीक्षण करते हुए मानिक बाजार आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी पहुंचे एवं आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित टीकाकरण, पोषण संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्धारित समय में शत प्रतिशत महिलाओं,बच्चों सभी को स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण का लाभ उपलब्ध कराने हेतु संबंधित कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत कार्य करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post