निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों को जारी हुई नोटिस


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : राज्य अंतर्गत वैसे सभी प्रतिष्ठान जहां 10 या उससे अधिक कार्य बल कार्यरत है, को झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 का अनुपालन करना अनिवार्य है। निजी प्रतिष्ठानों में  सेवा प्रदाता संस्थाएं एवं संवेदक इत्यादि भी इस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इसका अनुपालन नही करने वाले नियोजकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान है।

सरायकेला खरसावां जिला की बात करें तो पाएंगे कि  नियम का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई भी हो रही है। इस सम्बन्ध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री रवि कुमार के मुताबिक अब तक जिले के अधिकांश संस्थानों ने अपने संस्थान का निबंधन इस अधिनियम के तहत करा लिया है। परन्तु विभिन्न माध्यमों से सूचित करने के उपरांत भी कुछ संस्थानों द्वारा अब तक इस अधिनियम के तहत निबंधन तक नहीं कराया गया है। श्रम अधीक्षक के कार्यालय, जिला उद्योग केंद्र एवं जिले के सभी अंचल कार्यालयों व उद्योग जगत के संगठनों से उनके क्षेत्राधीन सभी संस्थानों की सूची प्राप्त कर डिफाल्टर संस्थानों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। समय-समय पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले के कुल 40 संस्थानो को नियमानुसार उपायुक्त द्वारा नोटिस दिया गया है। एवं उनमे से 3 संस्थानों के विरूद्ध 25-25 हज़ार रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसमें डिफाल्टर संसथान- वन इंडिया फैमिली मार्ट सरायकेला, भलोटिया मोटर्स सरायकेला एवं प्रधान राईस प्रोडक्ट्स राजनगर है । जिले के सभी नियोजक, जिन्होंने अब तक अपना निबंधन नहीं कराया है से उन्होंने अपील किया कि इस अधिनियम के तहत यथाशीघ्र अपना निबंधन कराते हुए इसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post