स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट

डीडीसी ने की बैठक और कहा
अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर प्रशासन सक्रिय है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के थीम कचरा मुक्त भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राष्ट्रपति महात्मा गांधी की जयंती के एक दिन पूर्व 1 अक्टूबर को स्वच्छता  के लिए ‘एक तारीख, एक घंटा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके सफल संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई  नें सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। और अभियान को सफल बनाने हेतू कार्य योजना निर्धारित कर प्रत्येक गाँव में स्वैच्छिक श्रमदान कर एक घंटा सफाई अभियान कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने कार्यालय एवं आवास परिसर में सफाई अभियान कार्यक्रम करने का निर्देश दिया। तथा प्रखंडों के सभी पंचायत एवं गाँव में कार्यक्रम संचालित करने हेतू सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सम्बन्धित क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर कार्यक्रम योजना निर्धारित करने के निदेश दिए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई नें कहा  कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान केवल कागज पर सीमित न रहे इस अभियान का काम प्रत्यक्ष रूप से क्षेत्रीय स्तर पर दिखना चाहिए। अभियान को एक आंदोलन का रूप मिलना चाहिए। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री गागराई  नें समस्त जिलेवासियो से अपील करते हुए कहा कि  स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सभी लोग स्वच्छता के लिए श्रमदान करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। स्वयं भी कार्यक्रम का हिस्सा बने और अपने आस पास के लोगों को भी प्रेरित करे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post