सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रक्षाबंधन व गम्हा पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू को लेकर जिला मुख्यालय स्थित मिष्ठान भंडारों में लोगों का भीड़ उमड़ी।
मिष्ठान भंडारों में प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू के लिए लोगों को घंटे इंतजार करते भी देखा गया। दूर दराज से आए लोग एक किलो लड्डू के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। लड्डू बनाने के बाद ही उन्हें दिया जा रहा है।
प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू बनाने का भी गजब की कला है।
बेसन की सेव से बना यह लड्डू लोगों को लुभाता है। स्थानिय एक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बताया कि राजा राजवाड़ समय में भी सरायकेला लड्डू की खास पहचान रहा। अब तो बिहार, बंगाल, ओड़ीसा के लोग भी इस सरायकेला लड्डू का कायल है। यह बात सुनते ही परखने की जिज्ञासा हुई और मिष्ठान भंडार पहुंचा। सरस्वती मिष्ठान भंडार में प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू के लिए लोगों का भीड़ लगी हुई थी। पहुंचने पर पता चला कि लड्डू की कीमत प्रति किलो 240 रुपए है। इसी बीच कुछ लोगों को लड्डू खरीद कर खाते हुए देखा गया। लोगों ने बताया कि लड्डू कुरकुरे मुरमुरे जैसे लग रहा है। मीठा कम है। टेस्टी है। इसमें से एक व्यक्ति अपने को शुगर मरीज बताते हुए कहा कि सरायकेला लड्डू चखकर टेस्ट किया। काफी टेस्टी है। चीनी काफी कम है। लगता है शुगर पेशेंट के लिए ही बनाया गया है।
यहां से हटकर गुदड़ी मार्केट में स्थित शिव शंकर मिष्ठान भंडार पहुंचा। यहां भी सरायकेला लड्डू बनी हुई थी। दुकानदार ने बताया कि इस सरायकेला लड्डू की विशेष कलाकारी है कि मुख में जाते ही खाने वाला प्रशंसा किए बिना रह नहीं पाता। प्रशंसा की बात सुनते ही ओर कुछ जानने की उम्मीद लिए और एक मिष्ठान भंडार में पहुंचा।
गैरेज चौक स्थित सुभाष स्नेक एंड स्वीट्स दुकान में भी सरायकेला लड्डू के लिए लोग प्रतीक्षा कर रहे थे। लड्डू बनाने वाले कारीगर लड्डू बनाने में लीन थे। जबकि लड्डू बेचने वाले लड्डू पैकिंग करने में सक्रिय दिखे।
मौके में एक व्यक्ति ने बताया कि जब भी सरायकेला लड्डू की बात होती लोग पैलेस रोड स्थित सरस्वती मिष्ठान भंडार का जिक्र करते हैं। सुभाष स्नेक एंड स्वीट्स की सरायकेला लड्डू भी लाजवाब है। लोगों के लिए विभिन्न मिष्ठान भंडारों में बनाया गया सरायकेला लड्डू का टेस्ट अलग-अलग हो सकता है। हालांकि पर्व उत्सव में मिष्ठान भंडारों में प्रसिद्ध सरायकेला लड्डू लोगों को लुभाता रहा। और लोगों का रुख मिष्ठान भंडार की ओर रहा।




