करलाजुड़ी में बनेगी पीसीसी सड़क, ग्रामीणों में हर्ष

माननीय विधायक दीपक बिरुवा ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : सदर विधायक माननीय श्री दीपक बिरुवा ने रविवार को सदर प्रखंड के करलाजुड़ी में करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास का भरोसा दिया. लोगो ने भी पीसीसी सड़क का शिलान्यास होने पर खुशी जताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया. बहुप्रतीक्षित सड़क को विधायक जी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इसके पूर्व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया और इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया. 

विधायक ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा. लोगों को कादा- कीचड़ से मुक्ति मिल जाएगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार में उन्हें काफी सुगमता हो जाएगी. विधायक ने वहां मौजूद संवेदक से कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो. निर्माण कार्य में अनियमितता नहीं बरती जाए. ससमय सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जाए. मौके पर जिला बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति सदस्य सुभाष बनर्जी, ग्रामीण मुंडा गोविंद पूर्ति, मुखिया अनीता, जॉन तुबिद, मंत्री पूर्ति, सुमी पूर्ति, उदय पूर्ति समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post