16 मार्च कौ हथियार के बल पर बैल व्यापारी से लूटा गया था पांच लाख
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर 16 मार्च को सोनुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा हथियार के बल पर बैधमारा रेलवे क्रोसिंग के नजदीक बेल व्यापारी से 500000 (पाँच लाख रूपया) लुटने की घटना को अंजाम दिया गया था। इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों को जेल भेजा गया था तथा उनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान में विजय हेम्ब्रम, उम्र करीब 38 वर्ष की संलिप्ता की बात प्रकाश में आई थी। तदनुसार उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतू पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही थी। 27 अगस्त को वरीय पदाधिकारी को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि बैधमारा लूट काण्ड में शामील विजय हेम्ब्रम चारमोड़ बजार आया है।
इस आसूचना के परिप्रेक्ष्य में वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार आवश्यक कारवाई हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार चक्रधरपुर थाना के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी के क्रम में उक्त कांड में संलिप्त विजय हेम्ब्रम, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता स्व० - बुआय हेम्ब्रम, उर्फ बुआ हेम्ब्रम, साo- उँचिबिता, थाना- टोकलो, जिला - प० सिंहभूम चाईबासा को अवैध आग्नेयास्त्र एवं कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अपराधी द्वारा स्वीकार किया गया कि बरामद हथियार ही उक्त लूट कांड में इनके द्वारा इस्तेमाल किया गया था। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2018 के बाद से लूट/ डकैती की घटनाओं में शामील रहा तथा सभी काण्डो में फरार चल रहा था।
गिरफ्तार व्यक्ति
विजय हेम्ब्रम, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता- स्व0 - बुआय हेम्ब्रम, उर्फ बुआ हेम्ब्रम, सा०- उचिबिता, थाना- टोकलो, जिला - प० सिंहभूम चाईबासा ।
जप्त समानो का विवरण:-
1. एक देशी कट्टा
2. तीन राउण्ड गोली
गिरफ्तार व्यक्ति का अपराधिक इतिहास
1. टाटानगर थाना कांड संख्या- 15/2005, धारा 379/411 भा0द0वि0
302/34 भा0द0वि0।
4. मंझारी थाना कांड संख्या- 60/2021, दिनांक- 27.12.2021, धारा 395 भा0द0वि0
5. सोनुवा थाना कांड संख्या- 16/2023, दिनांक- 16.03.2023, धारा 395/397 भा0द0वि0
2. मुफ्फसिल पांड्रासामी (ओ0पी0) थाना कांड संख्या 54/2017, दिनांक- 28.05.2017, धारा 3. सोनुवा थाना कांड संख्या-02/2019, दिनांक- 12.01.2019, धारा 395 भा0द0वि0
छापामारी दल-
1 पु०नि० सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, चक्रधरपुर थाना। 12 पु०अ०नि० अविनाश कुमार थाना प्रभारी टोकलो थाना।
3. पु०अ०नि० रामदेव कुमार यादव टोकलो थाना सैट - 581 4. अंगरक्षक आ0/590 जयप्रकाश यादव
15. अंगरक्षक आ0 / 562 एरिक डुंगडुंग 6. अंगरक्षक आ0/15 सुधीर कुमार प्रधान
7 सैट 58 के सशस्त्र बल टोकलो थाना।

.jpeg)