तीन माह का राशन डकार गया डीलर, ग्रामीणों नें प्रखंड कार्यालय के समक्ष काटा बबाल, विधायक से लगाया गुहार, विधायक नें दिया कार्रवाई करने का आश्वासन


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जगन्नाथपुर प्रखंड के केंदुआ एवं दुड़िता गांव की ग्रामीणों को 3 मा का राशन नहीं मिलने पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने एक जुट होकर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को लिखित आवेदन के तहत शिकायत किया। ग्रामीणों ने लिखित आवेदन के तहत बताया कि हम सभी दुड़िता एवं केन्दुवा ग्रामीणों को निवेदन पूर्वक कहना है कि दुड़िता जन वितरण प्रणाली दुकान दारा ज्योति जेराई द्वारा नवम्बर 2022 अप्रैल, जून 2023 का अनाज को कलाबाजारी सह घोटाला कर लाभुकों को अनाज नहीं दिया गया है। 


जब केन्दुवा एवं दुहिता के ग्रामीणों द्वारा ज्योति जेराई को पुछे जाने पर बताई की प्रखण्ड से अनाज कम मिलने के कारण अनाज का वितरण नहीं करने की बात कहीं है और लगभग 20 से ज्यादा कार्डधारियों का नाम बिना कारण बताये सूची से नाम को भी हटा दिया गया है।


ग्रामिणो ने विधायक सोनाराम सिंकु से आग्रह किया कि तत्काल तीन माह का घोटाला किया गया अनाज लाभुक को वितरण किया जाये और साथ ही साथ बिना कारण बताये सूची से हटाये गए कार्डधारियों को पुनः सूची में सूचीबद्ध किया जाय।इधर विधायक सोनाराम सिंकु नें ग्रामीणों कौ आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए कार्रवाई करेगें।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post