जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आम जनता के समस्याओं का होगा सीधे समाधान

संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर आम जनता  सीधे रख सकते हैं अपनी बात


चाईबासा । 21 अगस्त 2023 को माननीय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं माननीय मंत्री गण के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सोमवार को दिन के 11:00 बजे कांग्रेस पार्टी के माननीय मंत्री गण जनसुनवाई कार्यक्रम कांग्रेस भवन रांची में करेंगे, क्षेत्र की सभी आम जनता को  आग्रह किया जाता है कि, जन समस्याओं को लेकर या अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर सीधे संबंधित विभाग के मंत्रियों से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान की दिशा में पहल कर सकते हैं. 


आप सभी सम्मानित जनता से आग्रह है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लेकर लाभ उठाएं.
 28 अगस्त 2023 को माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता, 4 सितंबर 2023 को माननीय मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव, 11 सितंबर 2023 को माननीय मंत्री श्री आलमगीर आलम एवं 18 सितंबर 2023 को माननीय मंत्री श्री बादल जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post