चाईबासा : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को समाहरणालय सभा कक्ष में डीएसपी मुख्यालय सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत जुलाई माह की बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। वहीं बैठक में सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के समक्ष जल जमाव की समस्या का निराकरण करने, चाईबासा शहरी क्षेत्र में नो एंट्री के समय मालवाहक वाहनों द्वारा अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ी कर समान उतारे जाने से हो रहे सड़क जाम से निजात दिलाने, नशा पान कर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने तथा टाटा मैजिक वाहनों पर ओवरलोड एवं वाहन के छत पर यात्रियों को बैठने वाले वाहन मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हेतु अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता शीतल देवगम को सदर अनुमंडल पदाधिकारी शशिंद्र कुमार बड़ाईक व डीएसपी मुख्यालय सुधीर कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित बुक व पोस्टर प्रदान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए एन डे, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानू राय ,नगर परिषद चाईबासा के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो,पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, एन एच के अभियंता, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, पी आई यू टीम के आशुतोष कुमार, कुबेर महतो ,हुसैन आदि मौजूद थे।
.jpeg)
