सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : चाईबासा सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन आयोजित।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जानुम सिंह सोय उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम का प्रशंसा की और कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने जनता को राम भक्ति का मार्ग दिखाया। अतिथि कोल्हन विश्वविद्यालय हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार ने भी तुलसी की रचनाओं का जिक्र किया।
कार्यक्रम में उक्त विद्यालय के प्राचार्य सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास रचित रामायण घर घर पहुंची है।
कार्यक्रम के दौरान तुलसी के दोहे पर आधारित अंताक्षरी हुई। इस कवि सम्मेलन में कक्षा दूसरी से 12वीं तक के 48 प्रतिभागी शामिल हुए। निर्णायक मंडली में सुधीर कुमार पांडे, जवाहरलाल वांकीरा, विश्वजीत शामिल थे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका सरिता साव, शिक्षक एस.बी सिंह ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान उल्लास का वातावरण रहा।



