प्रक्रियाओं के पालन किये बगैर निबंधित ट्रस्ट को पूर्ण बहुमत से किया गया भंग
अभूतपूर्व रही सदस्यों की उपस्तिथि, 225 सदस्यों ने दर्ज कराई अपनी उपस्तिथि
चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : स्थानीय पिल्लई टाउन हाल में संपन्न हुई चाईबासा चेम्बर की तेरहवीं वार्षिक आमसभा कार्यक्रम की तय रुपरेखा के अनुसार अपने निर्धारित समय से कार्यक्रम की शुरुवात हुई सर्वप्रथम 21 सदस्यीय कार्यसमिति की मंच पर अमनत्रित किया गया , मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा दिप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्धघाटन किया गया।
सम्पूर्ण जिले से वार्षिक आमसभा में पधारे लगभग 225 सदस्यों का अध्यक्ष श्री मधुसूदन अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम में उनका अभिनन्दन एवं स्वागत अपने स्वागत भाषण से किया गया ,अपने सम्बोधन में अध्यक्ष महोदय ने यह स्पष्ट किया की उनके कार्यकाल में व्यवसाय हीत में अनेको कार्यों का निष्पादन हुआ है जिसका आंकलन उपस्थित सदस्य स्वयं कर सकते है ,उन्होंने कहा की व्यापारी हीत में कार्य करने हेतु वे सदा तैयार थे है और रहेंगे।
नियमानुकूल सचिव श्री संजय चौबे द्वारा सत्र 21 - 23 में निर्वाचित कार्यसमिति अपने कार्यकाल के दो वर्षो में व्यवसाय हीत, उद्योग हीत जन हीत में किये गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण अपने द्विवार्षिक प्रतिवेदन के रूप में सदन में उपस्थित सम्मानित सदस्य गण के समक्ष प्रस्तुत किया गया। चाईबासा चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तय कार्यक्रम के क्रम के अनुसार कोषाध्यक्ष श्री आदित्य विक्रम सारडा द्वारा सत्र अर्थार्त दो वर्षो का आय व्यय का विवरण सम्मानित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया विदित हो सदन में अध्यक्ष महोदय का सम्बोधन, सचिव का द्विवार्षिक प्रतिवेदन तथा आय व्यय का ब्यूरा की प्रति उपस्थित सदस्यों के मध्य वितरित किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में संविधान संसोधन समिति के सुझाव के अनुरूप कार्यसमिति से समर्थित प्रस्तावों को सदन के पटल पर रखा कुल 07 प्रस्तवों को सदन के पटल पर रखा गया जो कुछ अवांछित विरोध के मध्य सदन में उपस्थित सम्मानित सदस्यों द्वारा पूर्ण बहुमत के साथ ध्वनि मत से अनुमोदित एवं पारित किया गया।
तदोपरांत भोजन अवकाश की घोषणा की गयी आये प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठया भोजन उपरांत शुरू हुआ सम्बोधन का दौर जिसमे क्रमवार सर्वप्रथम संस्थापक अनूप सुल्तानिया से सभा को सम्बोधित किया उनके बाद निवर्तमान अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए सत्र 21 - 23 कार्यकाल में किये गए कार्यों की प्रसंशा करते हुए साधुवाद प्रेषित किया गया फिर पूर्व अध्यक्ष अनिल खिरवाल उपाध्यक्ष शिबुलाल अग्रवाल एवं विकास गोयल ने सभा को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की तय रुपरेखा के अनुसार सदन में विभिन्न उपसमिति के सभापति गणो द्वारा उनकी यथा उनकी उपसमिति के सदस्यों द्वारा किये गए कार्यों का उल्लेख अपने प्रतिवेदन के माध्यम से सदन में उपस्थित सम्मानित सदस्यों के मध्य प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात खुले सत्र की उद्घोष्ना की गयी जहाँ सदस्य गण कार्यसमिति के समक्ष अपने सुझाव अथवा प्रश्न रखते है।
इसे पढ़े : चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के 13वां वार्षिक एजीएम में हुआ हंगामा, सदस्यों को दिखाया बाहर का रास्ता
खुले सत्र में सम्मानित सदस्यों में से श्री रमेश खिरवाल, श्री सुनीत शर्मा, श्री जीतेन्द्र मद्धेशिया, सरदार गुरमुख सिंह खोखर, सरदार दीपक सिंह अरी, अशोक विजयवर्गीय, अनिल मुरारका, श्री रितेश चिरानिया, सुशिल चौमाल, हज़ारी गोयल, राजीव खिरवाल तथा अंत में पूर्व अध्यक्ष ललित शर्मा ने सदन में अध्यक्ष को सम्बोधित कर प्रश्न पूछे तथा अपने सुझाव सदन में रखें विदित हो रखे गए सुझावों को अंकित कर लिया गया है तथा वे कार्यसमिति में विचाराधीन है तथा पूछे गए सवालों का यथा संभव जवाब देने का प्रयास किया गया।
सविंधान की धारा 13H के तहत आमसभा की कार्यवाही की सम्पुष्टि सदन में उपस्थित सदस्यों के समक्ष करवा ली गयी अंत में धन्यवाद ज्ञापन का प्रेषण सयुंक्त सचिव श्री नितिन अग्रवाल के द्वारा किया गया आज के वार्षिक आमसभा में निर्वाचित पदाधिकारी गण, कार्यकारिणी सदस्य गण विभिन्न उपसमिति के सभापति गण एवं सम्मानित सदस्यों के संग लगभग 225 सदस्य उपस्तिथ थे।


.jpeg)