सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : ब्रह्माकुमारीज शाखा सरायकेला द्वारा स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में द्वादश ज्योर्तिलिंगम शिव अध्यात्मिक दर्शन मेला 22 अगस्त से प्रारंभ होगा।
इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण पर है। उक्त अध्यात्मिक दर्शन मेला 25 अगस्त तक चलेगा।
ब्रम्हाकुमारी पूनम जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेला का विशेष आकर्षण के संबंध में बताया।
उन्होंने कहा कि श्रावण महीना में एक ही आंगन में सभी ज्योतिर्लिंग का दर्शन होगा। जीवन की सुख शांति की कामना कर लोग शिव संकल्प से मजबूत होंगे। जीवन, परिवार, समाज को सुखी बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
सुमित चौधरी, बहन किरण, दीपक, शुभम, सदस्यगण कार्यक्रम की तैयारी में सक्रिय दिखे।

