चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : जनता दल यूनाईटेड की पूरे राज्य में जदयू चला गांव की ओर कार्यक्रम शुरू करेगा। इसका निर्णय रविवार को रांची में प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अध्यक्षता में संपन्न जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
उक्त बैठक में पश्चिमी सिंहभूम जदयू के जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा भी शामिल हुए।
विश्राम मुंडा ने बताया कि बैठक में आगामी विस एवं लोस चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। इसी आलोक में पूरे राज्य के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिले में भी जदयू चला गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 27 अगस्त से 30 सितंबर तक सभी प्रखंडों में बैठक करने का निर्देश मिला है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर दास, प्रदेश महासचिव संजय सिंह ठाकुर और सभी 24 जिलाें के अध्यक्ष एवं प्रदेश कर्यसमिति के सदस्य शामिल हुए।


.jpeg)