भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम "Shakti Super SHE" के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण


देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं : प्रीतम बांकिरा

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : कांग्रेस भवन चाईबासा में प्रेस वार्ता करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने "Super Shakti SHE" कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें।


दिनांक 28 जूलाई 2023 को भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में "Super Shakti SHE" कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष : प्रीतम बांकिरा

"Shakti Super SHE" कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके। 
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। 

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव श्री कृष्णा अल्लावारू जी ने कहा कि "Super Shakti SHE" कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होगी ,तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नहीं बन सकता है। 

इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया स्टेट कॉर्डिनेटर सह सुपर शक्ति कार्यक्रम की जिला संयोजक अनुप्रिया सोय,युवा कांग्रेस जिला महासचिव सह जिला सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मोहम्मद सलीम, युवा कांग्रेस चक्रधरपुर नगर अमन महतो, युवा कांग्रेस लीगल सेल जिला संयोजक मिली बिरूवा, कांग्रेस चाईबासा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार,सेवादल जिला संयोजक लक्ष्मण हांसदा, कांग्रेस जिला महासचिव बलेमा कुई, जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post