सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सरायकेला खरसावां जिला के गांव गांव में दिखी राष्ट्रभक्ति की झलक।
आजादी के अमृत महोत्सव में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव से शहर तक लोग तिरंगा फहराने में सक्रिय हैं। गोविंदपुर पंचायत भवन में मुखिया देवराज पूर्ति के नेतृत्व में लोगों को झंडा फहराते देखा गया।
इधर कमलपुर पंचायत के घोड़ालांग स्थित तालाब में ग्रामीण अमृत वाटिका बनाने में सक्रिय दिखे। पंचायत के मुखिया नवकिशोर सरदार, पंचायत सचिव आदित्य कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वृक्षारोपण किया। विभिन्न पंचायत में यह कार्यक्रम चल रही है। पंचायत से लोग मिट्टी भी एकत्रित कर रहे हैं। पंचायत में स्मारिका पट्टीका निर्माण, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, तिरंगा फहराने का कार्यक्रम जारी है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलने वाली है।
