– पिंक पैंथरटीम ने जीता फुटबाल टूर्नामेंट का फाईनल
चाईबासा : मंझारी प्रखंड के पुटूसिया में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय मौजूद थे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद करने वाले युवाओं को नशापान से दूर रहना चाहिए। जिससे उनके कैरियर और शरीर दोनों बर्बाद होता है। खिलाड़ी कभी नहीं हारता है, वह अपने खेल के बदौलत फिर से जीत के लिए खड़ा होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ जीत का जज्बा देता है। जिस प्रकार खेल में हम एक टीम के रुप में मैदान के अंदर होते हैं।
टीम भावना से मैदान में अंदर अच्छा प्रदर्शन करने की हर संभव प्रयास करते हैं। कभी हार, कभी जीत दोनों होती है। टीम कभी हार से नहीं घबराते हैं, क्योंकि उसे पता है कि खेल में आज हार है तो कल जीत होगी। हमें खेल जीवन में भी मजबूत करता है। हमारे जीवन में कई उतार-चढ़ाव आता रहता है। हमें खेल के तरह ही उसे लेना चाहिए। कभी हार कर हमें नहीं बैठना है, जीवन में हमेशा संषर्घ जरुरी है। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय खेल को युवा कैरियर की दिशा में भी देख रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम जिला के कई होनहार खिलाड़ी तीरंदाजी, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कराटे आदि में राष्ट्रीय व अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद दे रही है। इसका फायदा अधिक से अधिक युवाओं को उठाना चाहिए।
प्रतियोगिता का फाइनल पिंक पैंथर और बेवरा ग्रुप पोखरिया के बीच खेला गया। जिसमें पिंक पैंथर ने 2-1 से फाइनल को जीत कर विजेता बना। विजेता पिंक पैंथर को खस्सी के साथ 25 हजार रुपये, जर्शी सेट व ट्राफी प्रदान किया गया। वहीं बेवरा ग्रुप को खस्सी के साथ 20 हजार रुपये, जर्सी सेट व ट्राफी दी गई। तीसरे स्थान में रहने वाले रिमिक्स यंग बाॅयज को 15 हजार के साथ खस्सी, चौथे स्थान में अरुण ब्रदर सवैंया पारसी को 10 हजार व खस्सी प्रदान किया गया। महिला टीम में पिंगुवा एफसी को 8 हजार व ट्राफी व स्वीट माई एफसी को 5 हजार व ट्राफी प्रदान किया गया।
इस मौके पर कुमारडुंगी जिला परिषद सदस्य शशिभुषण पिंगुवा, तांतनगर जिला परिषद सदस्य जवाहर बोयपाई, मंझारी थाना प्रभारी अशोक कुमार, राजेन्द्र तिवारी, प्रमुख सुशीला बारी, उप प्रमुख दमयंती बिरुवा, मुखिया सनातन बिरुवा, मंगल सिह बिरुवा, चन्द्रमोहन बिरुवा, अरविंद कुंकुल, जितेन्द्र पुरती, श्रीवंत बारिक, राम सोरेन, माधव चन्द्र बिरुवा, मंजु चातार, रंजित प्रधान, हरिश चन्द्र बिरुवा, लंका सवैंया, अरुण गोप, चन्द्रभुषण बारिक समेत अन्य मौजूद थे।



.jpeg)