इनरव्हील क्लब ने मनाया सावन मिलन समारोह


चाईबासा : इनर व्हील क्लब के तत्वाधान में स्थानीय एक निजी होटल (टिप्सी) मे सावन मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया।
इस समारोह में क्लब की सभी सदस्यों  ने भागीदारी लेते हुए अपनी कला ( हुनर ) का प्रदर्शन किया और क्लब की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश भी डाला, इस दौरान सदस्यों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया।
 सावन क्वीन का खिताब रश्मि ने हासिल किया,  
आयोजित प्रयोगिताओं मे उत्कृष्ट प्रदर्शन पर क्लब की सदस्य रश्मि को सावन क्वीन का सम्मान मिला।
क्लब की अध्यक्ष भावना राठौड़ ने बताया कि क्लब के सदस्यों में समाज की सेवा का भाव विकसित करने और क्लब की जानकारी सुगम बनाने हेतु इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post