(कोल्हान) प्रमंडल अंतर्गत झारखंड राज्य के निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन तदर्थ बिरसा योजना अंतर्गत झारखंड कौशल विकास मिशन तहत संचालित विभिन्न कौशल विकास केद्रों से प्रशिक्षित, तकरीबन 9000 प्रशिक्षुओं के बीच ऑफर लेटर का वितरण किया जाएगा


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को राज्य के मा.मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के अध्यक्षता में प्रमंडलीय रोजगार मेला(ऑफर लेटर वितरण) का आयोजन निर्धारित है। इस दौरान मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के प्रभावी होने के उपरांत, सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल अंतर्गत झारखंड राज्य के निजी क्षेत्रों में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन तदर्थ बिरसा योजना अंतर्गत झारखंड कौशल विकास मिशन तहत संचालित विभिन्न कौशल विकास केद्रों से प्रशिक्षित, तकरीबन 9000 प्रशिक्षुओं के बीच ऑफर लेटर का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्य के विभागीय सहित मा.मंत्री गण, सिंहभूम प्रमंडल के मा.सांसद गण, मा.विधायक गण सहित अन्य गणमान्य जन मौजूद रहेंगे।


श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान पर आयोजित प्रमंडल वार नियुक्ति वितरण समारोह के प्रथम चरण के तहत निर्धारित प्रथम प्रमंडलीय रोजगार मेला के तैयारी की समीक्षा के निमित्त आज सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त  मनोज कुमार, सिंहभूम पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय लिंडा, पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के द्वारा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। 


इस दौरान वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आने वाले सभी आगंतुकों तथा ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित करने, उन्हें अपनी निर्धारित स्थल तक पहुंचने में परेशानी ना हो, इसके लिए आवश्यक साइनेज अधिष्ठापन सुनिश्चित करने, कार्यक्रम स्थल तथा शहर में पार्किंग व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले के सभी अभ्यर्थियों के आगमन में प्रयुक्त वाहनों के पार्किंग हेतु आईटीआई ग्राउंड-चाईबासा, सिकुरसाई मैदान व खुटकटी मैदान निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम में तैनात पदाधिकारियों के वाहन हेतु पार्किंग की व्यवस्था समाहरणालय परिसर में की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु चाईबासा आने वाले मा.मंत्री गण का कारकेड सहित आमंत्रित जन व पत्रकार गण के वाहन पार्किंग की व्यवस्था टाटा कॉलेज मैदान में की गई है।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post