सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के तहत "हर घर जल" जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) को बढ़ाने तथा योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपायुक्त नें योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सभी संवेदको के साथ समीक्षा बैठक आहूत कर योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि वर्ष 2024 तक हर घर जल पहुंचने का मुख्यमंत्री का संकल्प है। उन्होंने कहा कि योजना की क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराएं। ताकि इसका निष्पादन ससमय सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होनें संबंधित पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड के एक गांव को 3 स्टार रेटिंग के रूप में विकसित कर ओडीएफ+ करने का निर्देश दिए। प्रत्येक प्रखंड में एक एक गोबर गैस प्लांट विकसित करने, तथा राजनगर प्रखंड अंतर्गत राजनगर पंचायत के कुल 11 गांव में से 10 गांव को 3 स्टार रेटिंग एवं एक गाँव को 5 स्टार रेटिंग के रूप मे विकसित करने का भी निर्देश दिए। पूर्व से 3 स्टार एवं 5 स्टार के रूप में विकसित किए जा रहे 18 गाँव को 5 स्टार के रूप मे विकसित करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए। ऐसे सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था कराने हेतु भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार गागराई, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर के अलावे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


