
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला कृषि कार्यालय स्थित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) सभागार में आयोजित मादक द्रव्य विरोधी गतिविधि पर एक दिवसीय कार्यशाला सह कृषि फसलों के विकल्पों पर कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित। कार्यक्रम में पहुंचे सरायकेला खरसावां उपायुक्त का भव्य स्वागत हुआ।
कार्यक्रम में उपयुक्त रविशंकर शुक्ल ने कहा कि जो भी किसान अफीम गांजा की खेती करते हैं उसे छोड़कर अन्य कृषि फसल की खेती करें। और नशा मुक्त समाज के अग्रणी बने।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री वत्स, वरीय कृषि वैज्ञानिक सुनीता जी ने भी कार्यक्रम में अपनी बातें रखी। जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने कृषि विभाग एवं सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजना की जानकारी दी। मौके में प्रगतिशील किसानों के बीच राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मक्का बीज वितरण किया गया। उपायुक्त के कर कमलों से किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। आत्मा परियोजना उपनिदेशक विजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में मंच संचालन किया।
कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृषि विभाग (आत्मा) के विजय कुमार, मुकेश कुमार, मनीष गुड़िया, अमरेंद्र कुमार, गुणाधर दास सहित बीटीएम, एटीएम किसान मित्र एवं प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

