चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : प०सिंहभूम जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत सदर चाईबासा में प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारी, पर्यवेक्षक क्वार्टर, तृतीय वर्गीय एवं चतुर्थ वर्गीय स्टाफ के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को सांसद गीता कोड़ा एवं विधायक दीपक बिरुवा के कर कमलों द्वारा सुसम्पन्न हुआ। सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि सदर प्रखंड अंचल कार्यालय से संबंधित प्रत्येक लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि निर्माण कार्य का निगरानी रखे , इस भवन के निर्माण पूर्ण हो जाने से कर्मियों को काफी सहूलियत होगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , राशमनी दासव्या , जोलेन सावैयां , मथुरा चंपिया , विश्वनाथ तामसोय , गोपाल बोदरा , नारंगा देवगम , राकेश सिंह सहित विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता , सदर अंचल अधिकारी , संवेदक , प्रखंड कर्मी आदि मौजूद थे ।
