विभिन्न प्रखण्डों में नुक्कड़ नाटक द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार


हजारीबाग : जनसंपर्क विभाग हजारीबाग के निबंधित कलादलों के द्वारा नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर आम लोगों के बीच सरकार की लोककल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम मेें सोमवार को कटकमदाग प्रखंड के पतहा एवं खपरियावॉ, कटकमसांडी प्रखण्ड के कंडसार सोम बाज़ार एवं पेलावल चौक, चौपारण प्रखण्ड के मानगढ़ एवं सेलहरा सोम बाज़ार में, पदमा प्रखंड के दुर्गा स्थान एवं कुट्टीपीसी, बरही प्रखंड के कपका एवं बेड़ोकला में आमजनों के बीच सरकार द्वारा संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान के तहत् अल्बेंडाजोल की खुराख खिलाने को लेकर जागरूक किया गया। 

साथ ही हाथीपांव जैसे बीमारी से बचाव के लिए दवा खाने के महत्त्व को समझाया गया। इस दौरान मलेरिया से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने सहित आवासीय परिसर के आसपास पानी के जमाव से बचने के सन्दर्भ में जानकारी दी गई। 

जिले में संचालित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कलाकारों के द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत् जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र से वंचित लोग स्थानीय निकायों के रजिस्टार यथा पंचायत सेवक, सरकारी अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी, अस्पताल अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर प्रमाण पत्र बनवाई जा सकती है। साथ ही बरसाती मौसम में वज्रपात जैसे प्राकृतिक आपदा से बचाव, सावधानी की जानकारी, नशापान जैसे सामाजिक कुरीति के बारे में स्थानीय भाषा में नाटक का मंचन कर सरल, रोचक और आसान तरीके लोगों को समझाया गया। 

   मौके पर कल्याणकारी योजनाओं यथा केसीसी, सर्वजन पेंशन, मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि, फूलो झानो आशीर्वाद, मुख्यमंत्री पशुधन आदि सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा उलपब्ध कराई गई पोस्टर बैनर और पंपलेट्स आदि प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया। आज का जागरूकता अभियान मे झारखंड सांस्कृतिक दल ने कटकमदाग, सम्राट दल ने कटकमसांडी, तरंग दल ने पदमा, सांस्कृतिक कला दल ने बरही, भारतीय लोक कल्याण संस्थान ने चौपारण में नाट्य मंचन का जागरूकता कार्यक्रम की प्रस्तुती दी।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post