जिला मुख्यालय के शिव मंदिर में उमड़ी भक्त श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति उल्लास का रहा माहौल


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : श्रावण महीना में सोमवार को खरकाई नदी तट पर स्थित शिव मंदिर में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
भक्त श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। भोलेनाथ को जलार्पण किया।


इससे पहले तड़के सुबह शिव भक्तगण सीनी मोड़ के निकट संजय नदी पहुंचे। स्नान करके कांवर लिए पैदल शिव मंदिर की ओर निकले। इस दौरान शिव भक्त बोल बम का नारा बुलंद कर रहे थे। करीब 10 किलोमीटर रास्ता तय करके जैसे ही शिव भक्तगण सरायकेला बाजार पहुंचे लोगों ने उन्हें फूलों से स्वागत किया। 


जगह-जगह लोग उनपर फूल छिड़क रहे थे।

शिव भक्तों का कारवां थाना चौक, पुराना बस स्टैंड, कालूराम चौक, लोहरी टोला, संजय चौक होते हुए कुदरसाई शिव मंदिर पहुंची। शिव भक्तों ने संजय नदी से कांवर में लाए जल से भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया। चारों ओर भक्ति उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post