मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरायकेला में की 20 सूत्री की बैठक, पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, मिशन इंद्रधनुष अभियान का किया विधिवत शुभारंभ


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड राज्य के स्वास्थ, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री सह सरायकेला खरसांवा जिला 20 सूत्री प्रभारी मंत्री बन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में समाहारणालय में 20 सुत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित।


बैठक में प्रभारी मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने जिला अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समिक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित( बिजली, पेयजल, सड़क सहित विभिन्न मामले) समस्या की ओर अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट किया। 


इससे पहले बैठक में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने मंत्री का स्वागत किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार, उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई सहित संबंधित पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे। 
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे। मौके में उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। 


मंत्री श्री बन्ना गुप्ता अस्पताल में आयोजित सरायकेला खरसावां जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मिशन इंद्रधनुष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, चिकित्सा पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य कर्मी के अलावे, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post