चेस फॉर एवरीवन(5 अगस्त-9 अगस्त-23) के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया


रुंगटा स्टील टीएमटी द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय उक्त शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन तथा अखिल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। 

जिसमें 11 राज्यों के 179 प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग कैटोगरी में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित सेंट जेवियर उच्च विद्यालय-चाईबासा के वेलफेयर सभागार में मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में चेस फॉर एवरीवन(5 अगस्त-9 अगस्त-23) के पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह का आयोजन किया गया। 


रुंगटा स्टील टीएमटी द्वारा प्रायोजित पांच दिवसीय उक्त शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शतरंज फेडरेशन तथा अखिल झारखंड शतरंज एसोसिएशन के तत्वाधान पर पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के द्वारा किया गया है। 

जिसमें 11 राज्यों के 179 प्रतिभागियों के द्वारा विभिन्न आयु वर्ग कैटोगरी में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की गई। आज प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य आमंत्रित अतिथि के द्वारा शीर्ष 20 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा अंडर एज कैटेगरी के 30 खिलाड़ियों को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया।


समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त के द्वारा विभिन्न राज्यों व झारखंड के अन्य जिले से चाईबासा पहुंचे सभी प्रतिभागियों तथा समस्त प्रतियोगिता के आयोजन में शामिल रहे सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया। 


उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर में इतने बड़े स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन काफी गौरव की बात है, और विशेष कर प्रतियोगिता में अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहने वाले अभिभावक भी विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं, कि उन्होंने अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के लिए अपना बहुमूल्य समय यहां पर दिया है। 


उपायुक्त के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप सभी इसी तन्मयता के साथ अपने खेल विद्या को आगे बढ़ाएं तथा अपने जिला, राज्य एवं देश को विश्व स्तर पर शतरंज के खेल में गौरवान्वित करें।

उक्त समापन समारोह में सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी(भा.प्र.से), पश्चिमी सिंहभूम जिला शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुकुंद रूंगटा, डॉ विजय मुंद्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post