पश्चिमी सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर रस्सेल हाई स्कूल में कांग्रेस ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस


विश्व, देश व राज्य के विकास में विलिप्त हो रहे आदिवासियों को भागीदारी बढ़ चढ़ कर लेने की जरूरत : मधु कौड़ा

चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : विश्व आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय के मैदान में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू एवं नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान की अगुवाई में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में जगन्नाथपुर प्रखंड तथा आस पास के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्र मधु कोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित थे।


सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा नें विश्व के सभी आदिवासी भाई बहनों को शुभकामनाएं व साधु वाद दी।


वहीं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा बिरसा मुंडा, फुलो झानो, पोटो हो, नारा हो तथा जयपाल सिंह मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। उसके बाद पारम्परिक ढ़ोल नगाड़े के साथ रितुई गुंडुई शहीद स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना किया उसके बाद नगर भ्रमण किये। 

विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा नें कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का दिन है।


विश्व आदिवासी दिवस है इस अवसर पर आज ही दिन पुरा देश दुनिया के लोग 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनातें है और आज मना रहें है। आज अधिकार, रक्षा, सुरक्षा विलुप्त हो रहे जनजाती इन सारी चिजों को लेकर मैसेज देना चाहते है की विश्व के आदिवासी विश्व, देश और राज्य के साथ साथ अपने विकास के नैया के पैदान पर और भाईचारों के पैदान पर और उसकेाअधिकार के पेदान पर उन लोग भी आगे आए। और उनकों भी मौका मिले देश और राज्य के विकास में भागीदारी बने इसी उद्देश्य को लेकर आज जगन्नाथपुर के नगरी में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा की विश्व आदिवासी दिवस हम सभी के लिए गौरव की बात है। आदिवासी दिवस हर जाति, हर धर्म के लिए है।आदिवासी दिवस सिर्फ आदिवासियों का नहीं बल्कि हर जाति हर धर्म के भाइयों के लिए है। आदिवासियों के पहचान आज जो है हमारे पूर्वजों बिरसा मुंडा, सिद्दु, कान्हू, पोटो हो, पांडु हो, बडाए हो, नारा हो इन सभी वीर पुरुषों ने हम आदिवासियों को पहचान दिलाया है। साथ ही कहा की विधायक सोनाराम सिंकु ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड बने 22 साल पूरा हो गए फिर भी हमारे समाज को आज भी पहचान नहीं मिला है आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा सरना कोड नहीं मिला है। 


साथ ही भी कहा गया आज हमारी संस्कृति और भाषा को विलूप्त होने से बचाना इसलिए हम सभी आदिवासी भाईयों बहनो को जागरूक होना होगा तभी हमारी संस्कृती सभ्पता और सम्मान बच सकती है। साथ ही मणीपुर में हुए आदिवासियो के अत्याचार और नग्न कर घुमाने जैसी घृणित घटना का भी बिरोध जताया तथा इस घटना में हुए मृतक के लिए शोक संवेदना भी प्रकट की गई।इस मौके पर समारोह में जगन्नाथपुर प्रखंड तथा आस पास के कांग्रेस कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सोनाराम सिंकु उपस्थित थे।

अन्य अतिथि में अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन प्रसाद, एसडीपीओ इकुड़ डूंगडुँग, एवं जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, पार्टी प्रखंड अध्यक्ष ललित दोराईबुरू, मंजित प्रधान, आमोद साव, सुमित महापात्र, राजू गोप, चंचल यादव, छोटु, मोनू घटवारी, जितेन महतो, बिरबल हेस्सा, लड्डू, अफताब आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व आदिवासी सामुदाय के लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post