राजधानी से गांव तक रही विश्व आदिवासी दिवस की उल्लास




सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : झारखंड की राजधानी रांची से गांव तक लोगों में रही विश्व आदिवासी दिवस की उल्लास।

यहां तक कि रांची बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में आयोजित झारखंड आदिवासी महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे एवं लोगों का हौसला बढ़ाया। दिशोम गुरु शिबु सोरेन, आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन सहित मंत्री विधायकगण उद्घाटन समारोह में उपस्थित थे।


इधर सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय के निकट बड़बिल स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन में हुए कार्यक्रम में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला पहुंचे एवं छात्र छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। आदिवासी समाज के रहन-सहन, वेशभूषा, संस्कार, संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र मिला।
मौके में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दराईबुरू ने भी छात्र छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

जिला के राजनगर प्रखंड के कटंगा पंचायत अंतर्गत ग्राम उलीडीह में भी विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया।


कटंगा पंचायत की मुखिया रानी हांसदा द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ईचापीढ़ परगना बाबा सुंदर मोहन हेंब्रम,असेका (झारखण्ड) उपाध्यक्ष दाखिन हेंब्रम, ओलचिकी हूल वैसी के उपाध्यक्ष रामू किस्कु, भादो टूडू, सावित्री मार्डी, सुभाषिनी सरदार आदि शामिल थे।समारोह में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

अतिथियों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, सामाजिक जागृति एवं संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया गया। समारोह में अतिथियों के कर कमलों से अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज एल.वी टुडू,राष्ट्रीय फुटबॉलर सकला मार्डी, ओलचिकी माचेत के सोमाय बासके सहित कईयों को सम्मानित किया गया। मौके में चारों और उल्लास का माहौल रहा।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post