रक्षाबंधन और गम्हा पर्व को लेकर तैयारी में जुटे लोग, राखियों से सजा सरायकेला बाजार


सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : रक्षाबंधन को लेकर जिला मुख्यालय सरायकेला के बाजार में राखी दुकानें सजने लगी हैं और लोग खरीदारी में जुटे हैं।

महिलाएं बालिकाएं रक्षाबंधन को अपने-अपने भाइयों के कलाई में राखी बांधने के लिए राखी खरीदने जुटे हैं। कुछ महिलाओं ने बताया कि रक्षाबंधन पवित्र त्यौहार है। भाई की कलाई में राखी बांधते हुए बहनें उनकी लंबी आयु एवं सुख समृद्धि की कामना करती हैं। जबकि भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। और उसकी रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार का बहन को हर वर्ष इंतजार रहता है। रेशम के धागे से भी काम चलेगा। डिजाइन वाले राखी का दाम में वृद्धि हुई है। फिर भी अच्छी राखी तो खरीदना है।
 

यह कहते हुए महिलाएं राखी खरीदने में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष रक्षाबंधन 30 अगस्त एवं 31 अगस्त को मनाया जाने वाला है। ज्योतिषी की माने तो रक्षाबंधन श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। भद्रा रहित काल में मनाया जाता है। इस वर्ष 30 अगस्त को भद्रा रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त को गम्हा पर्व (भगवान बलराम जयंती) भी है। 

गांव गांव में गम्हा पर्व पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। किसान उस दिन हल नंगल लेकर खेत नहीं जाते हैं। हल नंगल की पूजा अर्चना करते हैं। रक्षाबंधन एवं गम्हा पर्व की तैयारी में लोग जुटे हैं। रक्षाबंधन को लेकर स्कूल कॉलेज के युवाओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। अपने अपने बहनों को उपहार देने के लिए खरीदारी में जुटे हैं। 

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post