अनटाइड मद के योजनाओं का जल्द निकलेगा निविदा : जीप अध्यक्ष
सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में सरायकेला खरसावां जिला परिषद कार्यालय कक्ष में हुई 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान असंतोष कार्य प्रगति वाले संवेदकों को नोटिस निर्गत हेतु प्रस्ताव पारित हुआ।
इससे पहले बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 से अब तक का संचालित योजनाओं का बैठक में भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा हुआ। कुछ योजना को छोड़कर बाकी का भौतिक प्रगति संतोषजनक पाया।
बैठक अनटाइड मद की योजनाओं का निविदा प्रकाशित करने हेतु सहमति बनी। जिला परिषद अध्यक्ष श्री बोदरा ने स्पष्ट किया कि प्रगति रिपोर्ट में बहुत सारे स्कीम पूर्ण है। तीन या चार स्कीम जो चालू नहीं है संबंधित संवेदकों को कार्य समय पर पूर्ण करने के लिए नोटिस की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एनजीटी के कारण बालू में रोक लगा है। समय अवधि (15 अक्टूबर) के बाद कार्य चालू होगा।
अनटाइड मद की राशि के संबंध में कहा कि इस मद की राशि से रोड-रास्ता, पेयजल से संबंधित योजना लिया जाएगा। जल्द से जल्द निविदा कराया जाएगा। और 15 अक्टूबर के बाद कार्य चालू करने का प्रयास होगा।
बैठक में डीडीसी सह जिला परिषद के सचिव प्रवीण कुमार गागराई, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, अभियंतागण उपस्थित थे।

