राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई , चाईबासा में हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर आइपीएस प्रशिक्षु पारस राणा व एसडीपीओ सदर दिलीप खालखो नें किया पुष्पांजलि अर्पित


चाईबासा ( संतोष वर्मा ) : मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र सिकुरसाई , चाईबासा में हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर मुख्य अतिथि आइपीएस प्रशिक्षु पारस राणा एवं  विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीपीओ सदर  दिलीप खालखो के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित  किए।

राष्ट्रीय  खेल दिवस के अवसर पर दोनों अतिथियों की ओर से केन्द्र को 2 (दो)  नया तीरंदाजी टारगेट बॉक्स उपलब्ध कराया गया। और  राष्ट्रीय चैंपियन तीरंदाज सुश्री जयश्री गागराई, असम राइफल्स, मणिपुर मे कार्यरत हैं उनके तरफ से भी 1 (एक) तीरंदाजी टारगेट बॉक्स उपलब्ध कराये हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस मे केन्द्र को कुल 3 तीरंदाजी टारगेट बॉक्स मिला।


संबोधित  करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की अनुशासन मे रहकर कड़ी मेहनत की आवश्यकता है जब ग्राउंड में होते हैँ तीर चलाते वक्त दुनिया को भुल जाना है। साथ ही विशिष्ट अतिथि ने कहा खेल मे कभी हार कभी जीत होती है इससे अपनी कमियों को सुधारने की आवश्यकता है साथ ही खेल से लाइफ बनाने तक का सफर तय करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर केन्द्र के अध्यक्ष  नरेन्द्र कुमार पाड़ेया,  सुधीर पाट पिंगुवा, सदस्य, रमेश जेराई, श्रीमती जानो पुरती सिंकू, जीवन देवगम, शीतल जारिका, भीमसेन हेंब्रम, मंच संचालन महर्षि महेन्द्र सिंकू, प्रशिक्षक एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र सावैंयां ने किया।

Post a Comment

Do live your Comments here! 👇

Previous Post Next Post