सरायकेला ( दीपक कुमार दारोघा ) : हो भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद सरायकेला लौटे आदिवासी हो समाज युवा महासभा के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा ने समाज के लोगों का आभार प्रकट किया।
इससे पहले हो समाज के लोगों ने बिरसा चौक में इनका स्वागत किया।
सावन सोय, गणेश गागराई, झारखंड बोदरा, झारखंड आंदोलनकारी सम्मान प्राप्त राजकिशोर लोहारा आदि शामिल थे।
उन्होंने धरना प्रदर्शन में शामिल होने वाले सभी सदस्य महिला पुरुष का धन्यवाद किया और आभार जताया।

